गिरिडीह: नाबालिग लड़कियों से जबरन सेक्स रैकेट चलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Last Updated on May 27, 2026 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पचम्बा थाना क्षेत्र अन्तर्गत बोड़ो में नाबालिग लड़कियों को डरा-धमका कर व मारपीट कर एक महिला द्वारा उनसे देह व्यापार कराया जा रहा है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक गिरिडीह…

Last Updated on May 27, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पचम्बा थाना क्षेत्र अन्तर्गत बोड़ो में नाबालिग लड़कियों को डरा-धमका कर व मारपीट कर एक महिला द्वारा उनसे देह व्यापार कराया जा रहा है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के द्वारा SIT का गठन किया गया। गठित SIT के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी अभियान का संचालन किया गया।

इस दौरान पचम्बा थाना अन्तर्गत बोड़ो स्थित एक किराये के मकान में छापामारी कर दो नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया तथा एक महिला को पकड़ा गया। उक्त दोनों नाबालिग लड़कियों द्वारा बताया गया की क्रांति देवी नामक महिला, पति राजकुमार शर्मा, ग्राम बलिया बेड़ा, थाना- भरकट्ठा ओ०पी० (बिरनी थाना), जिला- गिरिडीह, के द्वारा डरा-धमकाकर व मारपीट कर देह व्यापार का धंधा करवाया जा रहा था।

इन धाराओं में हुई एफआईआर दर्ज

इस संबंध में पीड़िता द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर पचम्बा थाना कांड सं0-52/26, दिनांक 26.05.2026, धारा 127 (4)/143(5)140(3)/140(4)/70(2)/96/3(5) BNS & 6/10 Pocso Act 2012 के अन्तर्गत एक प्राथमिकी अभियुक्त एवं 04 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया। तत्पश्चात छापामारी कर कांड में दो अन्य अप्राथमिकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई तथा घटना में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन को विधिवत् जप्त किया गया।

इन लोगों की हुई गिरफ्तारी

क्रांति देवी, उम्र-करीब 42 वर्ष, पति-राजकुमार शर्मा, ग्राम-बलिया बेड़ा, थाना-भरकट्ठा ओ०पी० (बिरनी थाना), जिला- गिरिडीह; मो० तौफिक अंसारी, पे०-मो० ताबिर अंसारी, ग्राम अहारडीह, थाना- गाण्डेय, जिला-गिरिडीह तथा मुशरफ अंसारी, पे०-समशेर अंसारी, ग्राम घाटकुल, थाना-गाण्डेय, जिला- गिरिडीह ।

जब्त सामग्रियों की विवरणी

एक लाल रंग का ब्रेजा चार पहिया वाहन

छापामारी दल के सदस्य

आर०के० राणा, पुलिस उपाधीक्षक, मु०-02, गिरिडीह; पु०नि० ज्ञान रंजन कुमार, अंचल पुलिस निरीक्षक पचम्बा; पु०अ०नि० राजीव कुमार, थाना प्रभारी, पचम्बा; पु०अ०नि० दीपक कुमार, पचम्बा थाना; पु०अ०नि प्रभात कुमार, पचम्बा थाना तथा पचम्बा थाना सशस्त्र बल एवं चौकीदार।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports