जनगणना कार्य को लेकर डीसी ने की समीक्षा बैठक, सभी पदाधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित कार्य करने का निर्देश

Last Updated on May 27, 2026 by Gopi Krishna Verma वीसी के माध्यम से चार्ज पदाधिकारी, बीडीओ एवं नगर पंचायत पदाधिकारियों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक गिरिडीह। जिले में आगामी जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त रामनिवास यादव ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी…

Last Updated on May 27, 2026 by Gopi Krishna Verma

वीसी के माध्यम से चार्ज पदाधिकारी, बीडीओ एवं नगर पंचायत पदाधिकारियों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक

गिरिडीह। जिले में आगामी जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त रामनिवास यादव ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी चार्ज पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, बड़की सरैया नगर पंचायत एवं धनवार नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।

उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनगणना से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि को गंभीरता, पारदर्शिता एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ संपादित किया जाए ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे। उपायुक्त ने कहा कि जनगणना के आंकड़े भविष्य की योजनाओं, संसाधनों के वितरण, आधारभूत संरचना के विकास एवं विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करें।

बैठक में चार्ज क्षेत्रवार प्रगति, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, प्रशिक्षण, डाटा संकलन की प्रक्रिया एवं क्षेत्रीय स्तर पर आने वाली समस्याओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनगणना कार्य के दौरान आम नागरिकों को भी जागरूक किया जाए ताकि लोग सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने में सहयोग करें।

उन्होंने यह भी कहा कि सभी पदाधिकारी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें तथा किसी भी समस्या या तकनीकी बाधा की जानकारी तत्काल जिला स्तर पर उपलब्ध कराएं, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके। बैठक में जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय एवं सक्रियता के साथ कार्य करने को कहा गया।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports