किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन

Last Updated on May 21, 2026 by Gopi Krishna Verma जमुआ। हेमंत सरकार पर किसानों की उपेक्षा और वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमुआ प्रखंड मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसानों को उचित मुआवजा देने…

Last Updated on May 21, 2026 by Gopi Krishna Verma

जमुआ। हेमंत सरकार पर किसानों की उपेक्षा और वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमुआ प्रखंड मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसानों को उचित मुआवजा देने और प्रखंड-अंचल कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने कहा कि इस वर्ष हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसल पूरी तरह प्रभावित हुई है; लेकिन राज्य सरकार अब तक किसानों को उचित मुआवजा देने में विफल रही है उन्होंने कहा कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार जनता से किए गए वादों को भूल जाती है। भाजपा किसानों के हक और भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार आवाज उठाती रहेगीपूर्व विधायक सुकर रविदास ने हेमंत सोरेन सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि प्रखंड और अंचल कार्यालयों की कार्यशैली में सुधार की आवश्यकता है।

उन्होंने बीडीओ एवं सीओ को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लें, अन्यथा आने वाले समय में जवाब देना पड़ेगाभाजपा जमुआ मंडल अध्यक्ष बालगोविंद यादव ने कहा कि जमुआ प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। अधिकारी समय रहते अपनी कार्यशैली में सुधार करें, नहीं तो जनता आंदोलन को और तेज करेगी। सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र यादव ने भी प्रखंड प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभिन्न विभागों में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार के कारण आम जनता परेशान है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पारदर्शी तरीके से कार्य करने की मांग कीकार्यक्रम की अध्यक्षता बालगोविंद यादव ने की, जबकि मंच संचालन राजेंद्र राय ने किया।

मौके पर महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा कुमारी, हीरोडीह मंडल अध्यक्ष सुधीर राय, दीपक भारती, सदानंद साव, अंजन सिन्हा, प्रदीप सिंह, अशोक सिंह, संजय हजरा, सुमन सिन्हा, धनेश्वर बर्मा, दीनदयाल बर्मा, उमेश कुमार, जयप्रकाश यादव, नरेश यादव, बिनय राय, रविषेक राय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Author

About the Author

Badri kumar Yadav

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports