अस्थायी प्याऊ का भव्य उद्घाटन, भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत पहुंचाने की अहम पहल
Last Updated on April 25, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। कोयलांचल चैम्बर ऑफ कॉमर्स व आरसीएम वंडर वर्ल्ड के संयुक्त तत्वाधान में अस्थायी प्याऊ का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन केसीसीआई के अध्यक्ष राहुल बर्मन व आरसीएम के टेक्निकल एडवाइजर पवन केड़िया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

उद्घाटन के बाद सैकड़ों राहगीरों के बीच शीतल जल, सत्तू का शर्बत, मैंगो शर्बत और गुड़-चना का वितरण किया गया। इस बाबत राहुल वर्मन ने बताया कि प्रत्येक वर्ष पूरे गर्मी अस्थायी प्याऊ का संचालन किया जाता है जो लगभग दो माह तक चलता है। इस वर्ष भी आज से गिरिडीह बरगंडा रोड स्थित आरसीएम वंडर वर्ल्ड के बाहर इस सेवा की शुरुआत की गयी है। इस अस्थायी प्याऊ से राहगीरों और स्कूली बच्चों को काफी राहत मिलती है। सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक यह सेवा जारी रहने से इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भीषण गर्मी में शीतल जल और शर्बत की निःशुल्क सेवा मिल पाती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन बदल-बदलकर सत्तू शर्बत, मैंगो शर्बत, ऑरेंज शर्बत के साथ मिट्टी के घड़े का शीतल जल वितरित किया जाएगा।

इस मौके पर केसीसीआई के संरक्षक व वंडर वर्ल्ड के संचालक अरविंद कुमार, गोपालदास भदानी, विकास गुप्ता, राजेश गुप्ता, धर्म प्रकाश, अमरनाथ मंडल, राहुल कुमार, रवि कुमार, संजय बर्णवाल, सीताराम, सुबर्जित चटर्जी, अरुण गुप्ता, प्रदीप मंडल, अजय प्रसाद, संटू कुमार, मनोहर कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।
