डीटीओ ने अहले सुबह विशेष जांच अभियान के दौरान हिरोडीह थाना क्षेत्र में 2 तथा जमुआ थाना क्षेत्र में 3 ओवरलोडेड वाहनों को किया जब्त

Last Updated on April 25, 2026 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं अवैध ओवरलोडिंग पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने अहले सुबह विशेष जांच अभियान के दौरान हिरोडीह थाना क्षेत्र…

Last Updated on April 25, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं अवैध ओवरलोडिंग पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने अहले सुबह विशेष जांच अभियान के दौरान हिरोडीह थाना क्षेत्र में 2 तथा जमुआ थाना क्षेत्र में 3 ओवरलोडेड वाहनों को जब्त किया।

यह कार्रवाई संबंधित थाना पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। अहले सुबह गश्ती एवं जांच के दौरान हिरोडीह थाना क्षेत्र में गुजर रहे वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान दो ऐसे वाहन पकड़े गए, जो निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर चल रहे थे। इसी प्रकार जमुआ थाना क्षेत्र में भी जांच अभियान चलाते हुए तीन ओवरलोडेड वाहनों को चिन्हित कर जब्त किया गया। सभी वाहनों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने स्पष्ट किया कि ओवरलोडिंग न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण भी बनता है। इससे सड़कों की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और आम जनजीवन भी प्रभावित होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले में ओवरलोडिंग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त के निर्देशानुसार यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे नियमित रूप से वाहनों की जांच करें और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।

साथ ही वाहन चालकों एवं परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों से अपील की गई है कि वे निर्धारित मानकों का पालन करें और ओवरलोडिंग से बचें। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य किसी को दंडित करना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाना और दुर्घटनाओं को रोकना है। यदि सभी लोग नियमों का पालन करेंगे, तो एक सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports