जैक मैट्रिक में सरस्वती शिशु निकेतन का शानदार रहा प्रदर्शन, 95.8% नंबर ला कर संदीप बना विद्यालय टॉपर
Last Updated on April 25, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। गुरुवार को झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में सरस्वती शिशु निकेतन, मंडरखा ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय का परिणाम लगातार 8वें वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा, जो इसकी उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है। इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

संदीप कुमार वर्मा ने बनाया नया रिकॉर्डइस वर्ष संदीप कुमार वर्मा ने 95.80% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने विद्यालय के 17 वर्षों के इतिहास में सर्वाधिक अंक लाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। उनकी इस सफलता से विद्यालय का गौरव और बढ़ा है।अन्य मेधावी छात्रों का प्रदर्शनरानी कुमारी शर्मा ने 95.40% अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंशु कुमार 94.20% अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे। काजल कुमारी 93.20% के साथ चौथे तथा लक्ष्मी कुमारी 92.80% अंक के साथ पाँचवें स्थान पर रहीं। सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
50 में से 40 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्णविद्यालय से कुल 50 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 40 छात्र प्रथम श्रेणी तथा 10 छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। यह परिणाम विद्यालय की बेहतर शिक्षण व्यवस्था और छात्रों की मेहनत का प्रमाण है।

विद्यालय का गौरवशाली रिकॉर्ड कायमअब तक इस विद्यालय से लगभग 500 छात्र मैट्रिक परीक्षा में सफल हो चुके हैं, जो इसके निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाता है और इसे क्षेत्र के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में शामिल करता है।
प्रबंधक ने दी सभी सफल छात्र छात्राओं को दी बधाईविद्यालय के निदेशक उमेश कुमार ने सभी सफल छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सामूहिक प्रयास का परिणाम है और भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रहेगा।
