गावां: सड़क किनारे बैठे चार लोगों को कार ने कुचला, एक की मौत
Last Updated on April 18, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। शनिवार अहले सुबह जिले के गांवा में भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे बैठे चार लोगों को कुचला दिया। जिसमें एक की मौत और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव भी किया। घटना अहले सुबह छह बजे की है जो गांवा थाना क्षेत्र के गांवा- सतगांवा मार्ग पर जोड़ासिमर के पास हुआ।

घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश का माहौल देखने को मिल रहा है और लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
इस दर्दनाक घटना में जोड़ासिमर निवासी 50 वर्षीय सरयू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 28 वर्षीय श्रीकांत सिंह, 35 वर्षीय निरंजन सिंह और 60 वर्षीय भीम राजवंशी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोग तुरंत राहत कार्य में जुट गए। घटना के तुरंत बाद घायलों को गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर नौशाद आलम ने सरयू सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल श्रीकांत सिंह और निरंजन सिंह की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया।

भीम राजवंशी को प्राथमिक उपचार के बाद निगरानी में रखा गया है। घटना की सूचना मिलते ही गावां थाना प्रभारी जय प्रकाश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
चालक बंधक को बनाया बंधक
सड़क जामहादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर देर से पहुंचने का आरोप लगाते हुए पुलिस वाहन पर पथराव कर दिया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को किसी तरह खुद को बचाना पड़ा।

ग्रामीणों ने कार चालक नगवां निवासी बबलू यादव को पकड़कर बंधक बना लिया और एक घर में बंद कर दिया। इसके बाद मुआवजे की मांग को लेकर गावां-सतगावां मेन रोड जाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
सूचना मिलने पर गावां और तिसरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है। पसनौर मुखिया अजय साव, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, शेखर पासवान, उमेश साव, मरगूब आलम समेत कई जनप्रतिनिधि ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
