गिरिडीह: तीन ट्रकों के टक्कर में एक के ड्राइवर-खलासी की मौत

Last Updated on April 16, 2026 by Gopi Krishna Verma अहले सुबह डुमरी कुलगो टोल प्लाजा के पास हुआ घटना गिरिडीह। गुरुवार की सुबह तीन ट्रकों की टक्कर होने से उनमें अचानक आग लग गई। इस हादसे में एक ट्रक के ड्राइवर और खलासी गाड़ी में दब गए और वो बाहर नहीं निकल सके। कुछ…

Last Updated on April 16, 2026 by Gopi Krishna Verma

अहले सुबह डुमरी कुलगो टोल प्लाजा के पास हुआ घटना

गिरिडीह। गुरुवार की सुबह तीन ट्रकों की टक्कर होने से उनमें अचानक आग लग गई। इस हादसे में एक ट्रक के ड्राइवर और खलासी गाड़ी में दब गए और वो बाहर नहीं निकल सके। कुछ देर बाद उनकी जलने से मौत हो गई। घटना डुमरी कुलगो टोल प्लाजा के पास हुआ। हादसे में दो ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गए, जबकि एक ट्रक आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। मृतकों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है।

पहले गुड़ लदे तेज़ रफ़्तार ट्रक ने दो खड़े ट्रकों को मारी टक्कर

दरअसल, टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे कई ट्रक खड़े थे और उनके चालक उपचालक उसमें आराम कर रहे थे। इसी दौरान बगोदर की ओर से डुमरी की दिशा में आ रहा एक तेज रफ्तार गुड़ लदा ट्रक अनियंत्रित हो गया और उसने मक्का लदे खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मक्का लदा ट्रक आगे खड़े कोयला लदे ट्रक से जा टकराया, जिससे तीनों वाहन आपस में भिड़ गए। टक्कर के तुरंत बाद तीनों ट्रकों में आग लग गई। देखते-ही-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लपटें आसमान तक उठने लगीं।

आग की तीव्रता ने राहत व बचाव कार्य रोका

आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि किसी को भी पास जाने का मौका नहीं मिल पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुड़ लदे ट्रक में फंसे चालक और उपचालक बाहर निकल नहीं सके और आग की चपेट में आकर जिंदा जल गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलते ही डुमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचित किया गया।

घायल एक अन्य ड्राइवर की हालत स्थिर

दमकल की टीम के पहुंचने के बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक दो ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे, जबकि एक ट्रक को आंशिक रूप से बचाया जा सका। इस हादसे में एक अन्य ट्रक चालक घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल रेफरल अस्पताल, डुमरी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर है। इधर, घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन भी प्रभावित हुआ, हालांकि पुलिस के प्रयास से स्थिति को जल्द ही सामान्य कर लिया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

“प्रथम दृष्टया मामला तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का प्रतीत होता है। टक्कर के बाद तीनों ट्रकों में आग लग गई, जिसमें दो लोगों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

– सुमित प्रसाद, एसडीपीओ, डुमरी

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports