सीबीएसई 10वीं रिजल्ट: 95 प्रतिशत लाकर निकेश बने वेभ इंटरनेशनल स्कूल टॉपर

0

Last Updated on April 16, 2026 by Gopi Krishna Verma

नवडीहा। बुधवार देर शाम को सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट घोषित किया गया। जिसमें जमुआ के सियाटांड़ अवस्थित वेभ इंटरनेशनल स्कूल का रिजल्ट शत् प्रतिशत रहा। दसवीं के परीक्षा में विद्यालय से कुल 58 छात्रों ने परीक्षा दी थी जिसमें सभी 39 प्रथम और 19 द्वितीय श्रेणी से पास हुए अर्थात् विद्यालय का रिजल्ट शत् प्रतिशत रहा। 

जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पांच छात्रों का प्राप्तांक 90 फीसदी से ऊपर, 10 छात्रों का 80 से 90 फीसदी के बीच; 11 छात्रों का सत्तर से अस्सी के बीच तथा 13 छात्रों का 60 से 70 फीसदी के बीच प्राप्तांक रहा।

टॉप टेन में ये सब रहे शामिल 

निकेश कुमार राय(95), प्रेम कुमार पांडेय(93.4), इशांत कुमार राय(91), रोहित कुमार(91), हर्ष कुमार पांडेय(90.2), अखिलेश कुमार तिवारी(89.6), राजीव कुमार(88.2), नेहा कुमारी राय(87.2), अफरीन परवीन(87.8), श्रेयांस कुमार( 86.4) स्कुल में टॉप टेन पर रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *