CBSE 10 वीं बोर्ड परीक्षा में इम्पीरियल पब्लिक स्कूल का ऐतिहासिक प्रदर्शन शत-प्रतिशत रिजल्ट, मानसा संयुक्ता 91.04% के साथ बनी स्कूल टॉपर

0

Last Updated on April 16, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। प्रखंड के बरमसिया चौक पर स्थित इम्पीरियल पब्लिक स्कूल के लिए इस वर्ष CBSE कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम अत्यंत गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक रहा। विद्यालय की मेधावी छात्रा मानसा संयुक्ता, पिता रंधीर बर्नवाल, ने 91.04% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल की।

प्रतिभाशाली छात्र सोनू साव ने 89.6% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया, जो विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व की बात है। साथ ही गुलाम जिलानी – 71% ,नीरज साव – 74% , सतीश कुमार – 75% , पियूष कुमार – 71.6% , प्रियांशु – 74% ,प्रिंस राज – 68.8% ,प्रिंस बर्नवाल – 83.6% ,ऋद्धि कुमारी – 75% ,अभिनव सोनी – 68% प्राप्त किया है। इस वर्ष का परिणाम और भी विशेष इसलिए रहा क्योंकि विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त की तथा सभी छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है।

विद्यालय के संस्थापक नागेश्वर प्रसाद वर्मा एवं चंद्रशेखर प्रसाद वर्मा तथा प्रधानाध्यापक रोहित कुमार ने इस गौरवपूर्ण सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। वहीं शिक्षक बिपिन गुप्ता, सिकंदर शर्मा, सोनू मंडल, पप्पू पासवान, जितेन्द्र, पंकज सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मानसा सम्युक्ता एवं सोनू साव सहित सभी सफल विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके परिश्रम, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। यह सफलता आने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। विद्यालय परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी विद्यार्थी अपने जीवन में निरंतर प्रगति करते हुए सफलता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करें। सभी विद्यार्थियों को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *