झारखंड छात्र मोर्चा द्वारा शहीद भगत सिंह को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Last Updated on March 23, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। झारखंड छात्र मोर्चा के द्वारा गिरिडीह स्थित जिला कार्यालय में देश के महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन रखकर की गई। इस अवसर पर उपस्थित छात्र नेताओं मैं अभय कुमार, विशाल झा, रौनक मिश्रा, अंकित, रोहित मंडल, कारण यादव, कुंदन सिंह, सुजीत, सूरज, राहुल आदि ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके विचारों को आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। अभय कुमार ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका त्याग, साहस और देशभक्ति आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक है।

इस मौके पर झारखंड छात्र मोर्चा के पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे शहीदों के आदर्शों पर चलते हुए समाज एवं देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तथा युवाओं को जागरूक करने का कार्य निरंतर जारी रखेंगे।
