शहीद दिवस पर केंदुआगढाह में पदयात्रा का आयोजन
Last Updated on March 23, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। सोमवार को मेरा युवा भारत गिरिडीह के सहयोग से बेंगाबाद प्रखंड के ज्वाला युवा क्लब केंदुआगढाह में शहीद दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी पदयात्रा का आयोजन किया। जिसका नेतृत्व क्लब अध्यक्ष रणधीर प्रसाद ज्वाला ने किया। उन्होंने बताया कि इस पदयात्रा के जरिए भारत के युवा स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को श्रद्धांजलि दी गई।

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा, आदर्शवाद और आकांक्षाओं को जिम्मेदार नागरिकता की ओर प्रेरित करना है। साथ ही स्वच्छता अभियान चलाया गया।
मौके पर क्लब सचिव पप्पू कुमार वर्मा, रानी कुमारी, अंशु कुमारी, नेहा वर्मा, बलराम कुमार, सुमित कुमार, अंकित कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।
