बजट राज्य की आम जनता, किसानों, बेरोजगार युवाओं और छोटे व्यापारियों की उम्मीदों पर खरा नहीं: रंजीत राय
Last Updated on February 24, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। झारखंड राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर प्रेसविज्ञाप्ति जारी कर गिरिडीह भाजपा जिला महानगर अध्यक्ष रंजीत कुमार राय कहा कि यह बजट राज्य की आम जनता, किसानों, बेरोजगार युवाओं और छोटे व्यापारियों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता।

उन्होंने कहा कि सरकार ने बजट में बड़े-बड़े दावे तो किए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर ठोस योजनाओं का अभाव साफ दिखाई देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई, बेरोजगारी और पलायन जैसे गंभीर मुद्दों पर कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया है।

श्री राय ने कहा कि यह बजट केवल दिखावटी है और आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने मांग की कि सरकार इस बजट पर पुनर्विचार करे और आम जनता को राहत देने के लिए ठोस एवं पारदर्शी कदम उठाए।
