निकाय चुनाव: गिरिडीह के वार्ड 18 के बुथ 4 पर मारपीट व पथराव

0

Last Updated on February 23, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। गिरिडीह में निकाय चुनाव को लेकर चल रहे मतदान के दौरान वार्ड संख्या 18 स्थित बूथ नंबर 4 पर अचानक हंगामा हो गया। इस दौरान दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते-ही-देखते मारपीट में बदल गई।

इस दौरान दोनों ओर से पथराव भी किया गया, जिससे मतदान केंद्र के आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि मतदाताओं को जबरन रोककर उनके साथ मारपीट की गई और धमकाया गया। घटना से मतदान प्रक्रिया कुछ देर के लिए प्रभावित हुई।

घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने विरोध में सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीओ श्रीकांत विसपुते, एसडीपीओ जितवाहन उरांव और नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित किया और लोगों को समझाकर जाम हटवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *