राजेंद्र प्रसाद वर्मा को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सम्मेलन में “इंडिया आइकॉन अवार्ड–2026” से किया गया सम्मानित

0

Last Updated on February 10, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। एनएचआरसीसीबी (नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद वर्मा के लिए यह अत्यंत गौरव और सम्मान का क्षण है कि उन्हें इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सम्मेलन 2026 के दौरान “इंडिया आइकॉन अवार्ड–2026” से सम्मानित किया गया।

यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान श्री वर्मा को एनएचआरसीसीबी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणधीर कुमार, रूस दूतावास के प्रथम सचिव क्रिस्टीना अमीना, राज्यसभा सांसद जय प्रकाश निषाद द्वारा प्रदान किया गया।यह पुरस्कार मानवाधिकार संरक्षण, सामाजिक न्याय एवं संगठनात्मक नेतृत्व के क्षेत्र में राजेंद्र प्रसाद वर्मा के उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

उन्होंने सीमित मानव संसाधनों के बावजूद राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी कार्य कर किए श्री वर्मा के द्वारा किए कार्यों में प्रमुख है मिड डे मील, अवैध बिजली बिल के लिए संघर्ष से लेकर अवैध, खनन क्रेशर एवं खाद्य सुरक्षा में अनियमितता व भ्रष्टाचार को उजागर करना उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। अभी हाल ही में वर्षों से अपेक्षित बिरनी प्रखंड के गरयाडीह मुख्य मार्ग से परतापुर तक सड़क निर्माण हेतु स्वीकृति दिलाना ओर इस कार्य को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाना NHRCCB के सुविनर में संकलन करवाया इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत नहीं, सामूहिक सफलता है, जो निष्ठा, साहस और प्रतिबद्धता का परिणाम है।

उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रणधीर कुमार के प्रति मार्गदर्शन, विश्वास और निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया ओर मीडिया बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होंने श्री वर्मा के कार्यों को निरंतर प्रकाशित करने में भूमिका निभाई यह सम्मान एनएचआरसीसीबी – को मानवाधिकार, न्याय और आम जनता की आवाज़ के लिए और अधिक दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करता है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *