सात दिवसीय मधु मक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

0

Last Updated on February 9, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। उद्यान विभाग द्वारा पचम्बा स्थित कृषि फार्म हाउस प्रशिक्षण भवन में सात दिवसीय मधु मक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का अयोजन किया गया।

प्रशिक्षण का आज पांचवें दिन में भी द्रेनर योगिया उरांव के द्वारा प्रशिक्षुओं को मधु मक्खी पालन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और बताया कि इस प्रशिक्षण से गांव की महिलाओं में जीविकोपार्जन का साधन होगा तथा आय के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होगी।साथ ही इनके शहद में होने वाले लाभकारी गुण भी बताया गया।

संयोजक नौशाद आलम ने बताया कि इस प्रशिक्षण में बगोदर, सरिया, देवरी, जमुआ, गिरिडीह प्रखंड के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।

प्रशिक्षण में सुरेश कुमार, संगीता देवी,कंचन देवी, महेंद्र प्रसाद वर्मा, पिंकी देवी, बबीता देवी, बीना देवी, सरीता देवी, गुड़िया देवी, कविता कुमारी, रुपा देवी, जहुर अंसारी, अमिताभ वर्मा, गीता देवी भवन्ति देवी समेत कई लोग उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *