पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा ने जूठाहाआम चौक पर राज शॉपिंग मॉल का किया उद्घाटन

0

Last Updated on February 6, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। शुक्रवार को गांडेय के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा के द्वारा बिरनी प्रखंड क्षेत्र के जूठाहाआम चौक पर स्थित एक शॉपिंग मॉल का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज शॉपिंग मॉल के शुभारंभ से आसपास के क्षेत्रवासियों को अब बेहतर गुणवत्ता के पुरुष, महिला एवं बच्चों के परिधान उचित दामों पर एक हीं छत के नीचे उपलब्ध होंगे, जिससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। वहीं उक्त शॉपिंग मॉल के प्रोपराइटर सुरेश प्रसाद वर्मा ने कहा कि हमारी प्राथमिकता आकर्षक, सस्ता, सुंदर एवं उच्च गुणवत्ता वाले सामानों को उचित मूल्य पर ग्राहकों को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है।

उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व मुखिया मुकुंद मुरारी, पूर्व मुखिया बैजनाथ यादव, मंझीलाडीह पंचायत के मुखिया सत्येंद्र राउत, समाजसेवी सह जेएसएलपीएस कर्मी जय प्रकाश वर्मा, भाजपा नेता राम किसुन वर्मा, अशोक वर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *