विधायक नागेंद्र महतो ने मधवाडीह में विधायक मद से निर्मित पीसीसी पथ का किया उद्घाटन
Last Updated on February 4, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। प्रखंड अंतर्गत केशोडीह पंचायत के ग्राम मधवाडीह में बुधवार को महेंद्र वर्मा के घर से बिचाली महतो के हाता तक विधायक कोष से पूर्ण पीसीसी पथ निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

मौके पर स्थानीय मुखिया के.के. प्रसाद वर्मा, मनकडीहा मुखिया निरंजन वर्मा, मीडिया प्रभारी रंजीत राय, सुजीत कुमार, गोलू तरवे, विनोद मंडल, विशेश्वर साव, मनीष वर्मा, अशोक कुमार वर्मा, भीम मंडल, पवन साव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
