बिरनी: हाथी हमले में मृत लोगों के परिजनों को बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने सौंपा मुआवजा राशि का चेक
Last Updated on February 4, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। बुधवार को बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने हाथियों के हमले से निधन हुए दो लोगों के परिजनों को तीन लाख सतर हजार रूपए का एक एक चेक सौंपा। आपको बता दें कि प्रखंड क्षेत्र के गादी पंचायत में विगत 24 नवंबर 2025 को हाथी हमले में बोधि पंडित एवं शांति देवी की दर्दनाक मौत हो गई थी।

घटना के बाद बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया था तथा मुआवजा राशि दिलाने का भरोसा दिया था। विधायक के निर्देश पर विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात आज दोनों मृतकों के आश्रित परिजनों को मुआवजा राशि का चेक सौंपा गया। बोधि पंडित एवं शांति देवी के परिजनों को 3 लाख 70 हजार रुपये-3 लाख 70 हजार रुपये का चेक बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो द्वारा प्रदान किया गया।गौरतलब है कि घटना के बाद पहले ही आश्रित परिजनों को 30-30 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जा चुकी थी। विधायक ने इस दौरान परिजनों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

मौके पर सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा, जिला परिषद सदस्य सुरज सुमन भाजपा नेता नारायण पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, मीडिया प्रभारी रंजीत राय, राम प्रसाद वर्मा, पूर्व मुखिया कृष्ण मुरारी सिन्हा, फोरेस्टर हरिशंकर वर्मा, शिवनारण महतो, समाजसेवी महेंद्र वर्मा, विनोद पंडित, संतोष सिंह, पंकज कुमार वर्मा, युगल किशोर पंडित, राजेंद्र सिंह प्रमोद कुमार वर्मा, प्रभु वर्मा, समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
