वार्ड दस से नवीन सिन्हा ने कराया नामांकन
Last Updated on February 4, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। नगर निगम नामंकन के अंतिम दिन वार्ड संख्या – 10 से पार्षद प्रत्याशी नवीन सिन्हा ने बुधवार को अपने समर्थकों के साथ हर्षोल्लास से गिरिडीह प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दर्ज किया।

इधर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मेरा सपना है वार्ड -10 आदर्श बने और आवश्यक सारी व्यवस्था उपलब्ध करा सकु।उन्होंने कहा की मुझे पूरा विश्वास है की में अपने इस वार्ड को सभी नगर निगम के सभी 36 वार्डो में से सबसे सुदृढ और सुसज्जित वार्ड बनाऊंगा। पूर्व के अनुभव और वर्तमान की व्यवस्था का बेहतरीन समावेशन प्रस्तुत करूँगा।

मौके भाजपा जिला अध्यक्ष महानगर रंजीत कुमार राय,पूर्व जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, मुखिया राजेश वर्मा, पंकज कुमार , प्रवेश सिंह समेत सेकड़ो लोग उपस्थित थे।
