निकाय चुनाव गिरिडीह: वार्ड 15 से पुजा कुमारी ने किया नामांकन

0

Last Updated on February 4, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। नगर निगम चुनाव का रोमांच चरम पर है। नामांकन की होड़ तेज हो गई है। इसी सिलसिले में मंगलवार को वार्ड संख्या-15 से पार्षद प्रत्याशी पुजा कुमारी अपने सैकड़ों समर्थकों के विशाल जत्थे के साथ हर्षोल्लास से गिरिडीह प्रखंड कार्यालय पहुंचीं।

निर्वाचन पदाधिकारी व सीओ जितेंद्र प्रसाद ने चुनाव आयोग के नियमों का पालन सुनिश्चित कर उनका नामांकन स्वीकार कर लिया।समर्थकों के घेराव में उत्साह से चहकतीं पुजा ने कहा, “यह मेरी राजनीतिक यात्रा की नई शुरुआत है। वार्ड-15 के हर घर-गली में पहुंचकर सड़क निर्माण, जल आपूर्ति, स्वच्छता अभियान और शिक्षा मजबूत करने जैसे मुद्दों पर जी-जान लगा दूंगी।

महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों की समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दूंगी। जनता का विश्वास ही मेरी असली पूंजी है, जो मुझे विजयी बनाएगा। हमारा सपना है अपने वार्ड को एक स्वच्छ, समृद्ध व प्रगतिशील वार्ड बनाना है। “इस मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मिथुन चंद्रवंशी, विक्की शर्मा, निलेश कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *