निकाय चुनाव गिरिडीह: वार्ड-22 से संतोष रजक ने किया नामांकन

0

Last Updated on February 3, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। नगर निगम चुनाव को लेकर मंगलवार को वार्ड संख्या-22 से पार्षद पद के प्रत्याशी संतोष रजक ने अपने प्रस्तावक सैकड़ों समर्थकों के साथ पूरे जोश-खरोश के साथ गिरिडीह प्रखंड कार्यालय पहुंचे।नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत में संतोष रजक ने कहा, “यह नामांकन मेरे लिए एक नई शुरुआत है। मैं वार्ड-22 के हर घर, हर गली तक पहुंचकर जनसेवा करूँगा।

उन्होंने कहा कि सड़क, पानी, स्वच्छता, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर कड़ी मेहनत करूंगा। जनता का आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *