पूर्व पार्षद पूनम बर्णवाल ने वार्ड 9 से किया नामांकन दाखिल

0

Last Updated on February 3, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। मंगलवार को गिरिडीह की समाजसेविका एवं पूर्व पार्षद पूनम बरनवाल ने वार्ड नंबर 9 से भारी जनसमर्थन के बीच अपना नामांकन दाखिल किया।

इस अवसर पर विशेष रूप से बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति ने पूरे माहौल को उत्साह और विश्वास से भर दिया।नामांकन यात्रा की शुरुआत उन्होंने पुराना जेल परिसर दुर्गा मंडप में माँ दुर्गा का आशीर्वाद लेकर की, जिसके बाद समर्थकों के विशाल जुलूस के साथ ब्लॉक कार्यालय पहुँचकर नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई।

जनता का उमड़ा हुआ स्नेह और समर्थन उनके वर्षों की ईमानदार समाजसेवा और जनहित के कार्यों पर विश्वास का प्रमाण है। यह दृश्य वार्ड नंबर 9 में बदलाव और मजबूत महिला नेतृत्व की स्पष्ट झलक प्रस्तुत करता है।

मौके पर कमलाकांत राम, नीरज कुमार, पूजा पाण्डेय, सुलेखा पाण्डेय, अदिति कुमारी, ज्योति देवी, शीला देवी, सुजीत, अनिल, राजीव कुमार आदि सैकड़ों लोगों की उपस्थिति थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *