नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 में प्रतिनियुक्त होने वाले पीठासीन पदाधिकारियों एवं प्रथम मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण

0

Last Updated on February 3, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 में प्रतिनियुक्त होने वाले पीठासीन पदाधिकारियों एवं प्रथम मतदान पदाधिकारियों का जिला स्तरीय संयुक्त प्रशिक्षण स्थानीय हनी हॉली ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल, गिरिडीह में अपराह्न 02:30 से 05:00 बजे तक संचालित किया गया। आज के प्रशिक्षण में विशेषज्ञ मास्टर ट्रेनरों के द्वारा सभी को मतदान कार्य में प्रयुक्त होने वाले प्रपत्रों एवं चुनाव के आदर्श स्थितियों के बारे में बताया गया।

सभी कमरों में आदर्श मतदान केन्द्र के मॉडल को फ्लैक्स प्रदर्शित करके उसके महत्व एवं पदवार बैठने के क्रम को विस्तार पूर्वक समझाया गया। मतपेटिका संचालन के लिए विशेष डेमो दिया गया। प्रशिक्षण के उपरांत सभी प्रशिक्षणार्थियों का ऑनलाईन आकलन QR कोड की सहायता से किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों का सम्मिलित होना अनिवार्य किया गया है। इसके आधार पर आने वाले प्रशिक्षणों की रूप-रेखा तैयार की जाएगी।

आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम का नेतृत्व प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी-सह-जिला शिक्षा पदाधिकारी, मो. वसीम अहमद एवं जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज ने किया। प्रशिक्षण कोषांग की व्यवस्था में विजयेन्द्र सेठ, राम सिंह, भोला कुमार राय (BPO), अरविन्द कुमार राय (BPO) एवं आलोक कुमार तथा मास्टर ट्रेनर के रूप में आनन्द शंकर, आदित्य झा, मो. नौशाद, नवीन कुमार एवं अन्य के सहयोग से प्रदान किया गया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *