गिरिडीह नगर निगम मेयर पद के लिए गौरव कुमार ने किया नामांकन, बाइक रैली से दिखाया शक्ति प्रदर्शन
Last Updated on February 3, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में मेयर पद के प्रत्याशी गौरव कुमार ने सोमवार को गिरिडीह समाहरणालय परिसर में अपर समाहर्ता विजय सिंह बिरुवा के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन से पूर्व गौरव कुमार के नेतृत्व में शहर में भव्य शक्ति प्रदर्शन किया गया। कोलडीहा पुराने बस स्टैंड में बड़ी संख्या में समर्थक एकत्रित हुए, जहां से बाइक रैली की शुरुआत हुई। यह रैली शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरते हुए समाहरणालय परिसर पहुंची।

नामांकन के बाद गौरव कुमार ने कहा कि वे गिरिडीह के समग्र विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं और पारदर्शी प्रशासन के उद्देश्य से चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने आम जनता से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि जनता का आशीर्वाद मिलने पर गिरिडीह को एक विकसित और सुव्यवस्थित नगर निगम बनाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
