निकाय चुनाव: वार्ड छह से संजीव कुमार ने भरा नामांकन

0

Last Updated on February 3, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। नगर निगम चुनाव के तहत वार्ड नंबर 6 से वार्ड पार्षद पद के लिए संजीव कुमार ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पूर्व संजीव कुमार अपने पिता ई. विनय सिंह एवं बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ अपने आवास बेड़ा से भव्य रैली निकालते हुए वार्ड भ्रमण पर निकले।

रैली के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। वार्ड भ्रमण के उपरांत संजीव कुमार अपने समर्थकों के साथ प्रखंड कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष विधिवत रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में संजीव कुमार ने कहा कि यदि वार्ड की जनता उन्हें अपना समर्थन देती है, तो वे जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि वार्ड 6 को एक सुंदर, स्वच्छ और विकसित वार्ड बनाना उनकी प्राथमिकता होगी।

सरकार द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को वार्ड में धरातल पर उतारने के लिए वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। नामांकन के दौरान समर्थकों ने नारेबाजी कर उनका हौसला बढ़ाया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *