इंपीरियल पब्लिक स्कूल में दशम कक्षा के विद्यार्थियों को दी गई विदाई
Last Updated on February 2, 2026 by Gopi Krishna Verma


बिरनी। बरमसिया चौक स्थित इंपीरियल पब्लिक स्कूल में रविवार को दशम कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुखिया प्रेमचंद प्रसाद कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि बद्री नारायण महतो एवं विनोद विश्वकर्मा उपस्थित रहे। अध्यक्षता नागेश्वर प्रसाद ने की, जबकि संचालन चन्द्रशेखर प्रसाद ने किया।

समारोह में विद्यालय के पूर्व छात्र व भारतीय रेलवे में चयनित शिवम कुमार और आशीष कुमार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई, इसके बाद विद्यार्थियों ने विदाई गीत प्रस्तुत किया। अतिथियों ने छात्रों को अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। अंत में भावुक माहौल में विद्यार्थियों को विदाई दी गई।
