निकाय चुनाव अपडेट: नगर निगम गिरिडीह, बड़की सरैया नगर पंचायत और धनवार नगर पंचायत में 06 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन दाखिल
Last Updated on January 31, 2026 by Gopi Krishna Verma
कुल नाजिर रसीद NR 93 कटा

गिरिडीह। नगरपालिका आम चुनाव 2026 के निमित्त दिनांक 29 जनवरी पूरे नगर निकायों में नाम निर्देशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस दौरान गिरिडीह जिला अंतर्गत सभी नगर निकायों (गिरिडीह नगर निगम, बड़की सरैया नगर पंचायत और धनवार नगर पंचायत) में शनिवार कुल 06 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया तथा कुल नाजिर रसीद NR 93 कटा। जिसकी विवरणी निम्न प्रकार है:
- गिरिडीह नगर निगम में महापौर पद के लिए नाम निर्देशन शून्य है। नाजिर रसीद NR 05।
- गिरिडीह नगर निगम के वार्ड संख्या 1 से 09 में 01 में अनिल कुमार गुप्ता, (मारवाड़ी मोहल्ला पचम्बा) ने अपना नामांकन दाखिल किया। नाजिर रसीद NR 13।
- गिरिडीह नगर निगम के वार्ड संख्या 10 से 18 में वार्ड संख्या 14 से नीलम झा (अरगाघाट गिरिडीह) ने अपना नामांकन दाखिल किया। नाजिर रसीद NR 08।
- गिरिडीह नगर निगम के वार्ड संख्या 19 से 27 में नूरुल होदा, (पता:- कोलडीहा गिरिडीह) ने अपना नामांकन दाखिल किया। नाजिर रसीद NR 16।

- गिरिडीह नगर निगम के वार्ड संख्या 28 से 36 में वार्ड नंबर 31 से रीता चौरसिया और वार्ड संख्या 33 से नूरजहां खातून ने अपना नामांकन दाखिल किया। नाजिर रसीद NR 07।
- बड़की सरैया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए आरती देवी, पता:- वार्ड संख्या 05, बड़की सरिया ने अपना नामांकन दाखिल किया। नाजिर रसीद NR 04।
- बड़की सरैया नगर पंचायत में वार्ड संख्या 01 से 06 में नाम निर्देशन शून्य रहा। नाजिर रसीद NR 04।

- बड़की सरैया नगर पंचायत में वार्ड संख्या 07 से 12 में नाम निर्देशन शून्य रहा। नाजिर रसीद NR 11।
- धनवार नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन शून्य रहा। नाजिर रसीद NR 12।
- धनवार नगर पंचायत में वार्ड संख्या 01 से 06 में नाम निर्देशन शून्य रहा। नाजिर रसीद NR 08।
- धनवार नगर पंचायत में वार्ड संख्या 07 से 11 में नाम निर्देशन शून्य रहा। नाजिर रसीद NR 05।
