बिरनी: लगभग आधा दर्जन लोगों पर नाबालिग युवक से मारपीट कर 10 हजार रुपये लूटने का आरोप

0

Last Updated on January 29, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। प्रखंड अंतर्गत बलिया गांव में बीते बुधवार की रात्रि एक नाबालिग युवक के साथ मारपीट कर ₹10,000 नगद लूट लेने का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने का आरोप पांच नामजद सहित तीन अज्ञात युवकों पर लगा है।

पीड़ित के चाचा कोंडराटांड़ निवासी शमीम अंसारी ने बताया कि उनका नाबालिग भतीजा मीना बाजार से ₹10,000 नगद लेकर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान बलिया गांव में मोहन दास के घर के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने युवक को रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने पहले बाइक की चाबी छीनी, फिर उसके साथ मारपीट की और नगदी ₹10,000 लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर शमीम अंसारी तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे। इसके बाद उन्होंने उसी रात भरकट्टा ओपी पुलिस को घटना की सूचना दी और गुरुवार की सुबह थाना पहुंचकर लिखित आवेदन सौंपा।

आवेदन में बलिया निवासी मोहन दास, कुमार सानू, विजय दास, सूरज दास, विशाल दास सहित तीन अज्ञात युवकों को आरोपी बनाया गया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *