बिरनी की बिटिया राष्ट्रीय स्तर के खेल में बनाएंगी पहचान
Last Updated on January 28, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। सच हीं कहा गया है कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, बंदिशे लाख हो निखर कर बाहर आ हीं जाता है। ऐसी हीं एक प्रतिभा नजर आया है ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली कुमारी साक्षी में जो बिरनी प्रखंड क्षेत्र के शाखाबारा पंचायत के ग्राम प्रतापपुर की रहने वाली है। बतौर कुमारी साक्षी भाजपा भरकट्टा मंडल महामंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव एवं सरिता कुमारी की बेटी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बिरनी में 9वीं कक्षा की छात्रा है।

पढ़ाई के साथ साथ खेल में रुचि रखने वाली साक्षी झारखंड राज्य खो- खो खेल में गिरिडीह जिला से बालिकाओं की टीम में एक मात्र खिलाड़ी के रूप में चयन किया गया है, जिसकी जानकारी झारखंड खो खो संघ के महासचिव संतोष प्रसाद ने दिया।
आपको बता दें कि आगामी 31 जनवरी से 4 फरवरी तक हरियाणा राज्य के कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर की खो खो खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है जिसमें भारत के अन्य राज्यों के साथ साथ झारखंड की टीम भी हिस्सा ले रही है। इस बीच सुरेंद्र प्रसाद यादव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारी बिटिया का चयन राज्यस्तर की टीम में हुआ है, मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

