बिरनी: एक दलित नाबालिग युवती के साथ रेप, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी
Last Updated on January 28, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। प्रखंड क्षेत्र के एक गांव की एक दलित नाबालिग युवती के साथ गांव के हीं एक शादीशुदा युवक दीपक कुमार दास के द्वारा तथाकथित रूप से जबरन बलात्कार करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है।

मामला बीते रविवार के शाम की बताई जा रही है। नाबालिग युवती के परिजनों के द्वारा भरकट्टा ओपी में युवक के खिलाफ आवेदन दिया गया है।
इस बीच भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर धारा 164 के तहत कोर्ट में युवती का बयान दर्ज करने एवं मेडिकल रिपोर्ट के लिए गिरिडीह भेजा गया है, साथ हीं आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
