कपिलो में पेंशनधारियों की जनसुनवाई, अधिकांश मामलों का हुआ निष्पादन

0

Last Updated on January 27, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। प्रखंड के कपिलो पंचायत में सामाजिक अंकेक्षण दल द्वारा सत्यापित मामलों को लेकर आज ग्राम पंचायत सचिवालय कपिलो के सभा भवन में पेंशनधारियों के लिए जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन से जुड़े मामलों की विस्तार से सुनवाई की गई।

जनसुनवाई में उपस्थित अधिकारियों एवं सामाजिक अंकेक्षण दल के सदस्यों ने पेंशनधारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर अधिकतर मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। शेष बचे मामलों को शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभाग को अग्रसारित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में मुखिया मुकेश यादव ने कहा कि पंचायत वासियों के हित में पारदर्शी एवं जवाबदेह व्यवस्था सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पेंशनधारियों को समय पर लाभ दिलाने के लिए पंचायत स्तर पर हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

जनसुनवाई से पेंशनधारियों में संतोष देखा गया और उन्होंने समस्याओं के समाधान की पहल के लिए मुखिया मुकेश के प्रति आभार व्यक्त किया। पंचायत प्रतिनिधियों ने दोहराया कि वे पंचायत वासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *