गणतंत्र दिवस पर झंडा मैदान में मंत्री सुदिव्य करेंगे झंडोत्तोलन
Last Updated on January 25, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल झंडा मैदान में श्री सुदिव्य कुमार, माननीय मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के द्वारा सुबह 09:00 बजे से झंडोत्तोलन किया जायेगा।
मुख्य स्थलों पर झण्डोत्तोलन का कार्यकम निम्न प्रकार निर्धारित किया गया
जिला गोपनीय कार्यालय, गिरिडीह – 8:20 बजे प्रातःझण्डा मैदान, गिरिडीह – 9:00 बजे प्रातःअनुमण्डल कार्यालय, गिरिडीह – 10:10 बजे प्रातःकर्मचारी महासंघ भवन, गिरिडीह – 10:15 बजे प्रातःजिला परिषद कार्यालय, गिरिडीह – 10:30 बजे प्रातःसमाहरणालय परिसर, गिरिडीह – 11:00 बजे प्रातःपुलिस लाईन, गिरिडीह – 11.30 बजे प्रातः
उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिलेवासियों से अपील की कि गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने सभी जिलेवासियों से गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने अपने घरों में तिरंगा फहराने का अपील किया है। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने अपने घर, प्रतिष्ठान एवं कार्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर राष्ट्रीय ध्वज जरूर फहराएं।
