16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर झंडा मैदान गिरिडीह में साईकिल रैली का हुआ आयोजन

0

Last Updated on January 25, 2026 by Gopi Krishna Verma

एक नज़र:

  • मतदाता दिवस का मुख्य थीम “My India My Vote” एवं Tagline “Citizen at the Heart of Indian Democracy”.
  • साइकिल रैली झण्डा मैदान, गिरिडीह से समाहरणालय कार्यालय, पपरवाटांड गिरिडीह होते हुए गिरिडीह स्टेडियम तक संपन्न हुआ।

गिरिडीह। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज झंडा मैदान गिरिडीह में (Fit India Cycling Drive) साईकिल रैली का आयोजन किया गया। यह साइकिल रैली झण्डा मैदान, गिरिडीह से समाहरणालय कार्यालय, पपरवाटांड गिरिडीह होते हुए गिरिडीह स्टेडियम तक संपन्न हुआ। गिरिडीह स्टेडियम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने अधिकारियों व कर्मियों को मतदाता प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान का काफी महत्व है। इस मतदाता दिवस का मुख्य थीम “My India My Vote” एवं Tagline “Citizen at the Heart of Indian Democracy” है। वर्ष 2011 से हर चुनाव में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस ‘25 जनवरी’ को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। मतदाता दिवस सभी भारत के नागरिकों को अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की याद दिलाता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन का उद्देश्य है कि हर व्यक्ति के लिए मतदान करना जरूरी है। प्रत्येक नागरिक का मतदान प्रक्रिया में भागीदारी जरूरी है ताकि हमारा लोकतंत्र और सशक्त एवं मजबूत हो।

कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव ने मतदाता दिवस का शपथ दिलाते हुए कहा कि “हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।”

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *