भाजपा: प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर तैयारी जोरों पर

0

Last Updated on January 20, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। जिले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आगमन को लेकर बैठकगिरिडीह झारखंड के भाजपा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्या शाहू के आगामी 24 जनवरी को गिरिडीह के पपरवाटांड़ स्थित दुर्गा मंदिर में प्रस्तावित आगमन के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य स्वागत समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक किया गया।

बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष रंजीत राय की अध्यक्षता में किया गया। वही सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने हेतु पूर्ण उत्साह, एकजुटता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

मौके पर बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, पूर्व जिला अध्यक्ष यदुनंदन पाठक, प्रमुख राजकुमार पाठक, सांसद प्रतिनिधि सुरेश मंडल सांसद प्रतिनिधि मनिषा कुमार, एंथोनी स्वामी, अरुण हाजरा, प्रकाश यादव, मनोहर यादव, चिंतामणि सिंह, मनोज पांडे, सौरभ सागर मिश्रा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *