बिरनी का युवक उड़ीसा के भुनेश्वर से लापता 18 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
Last Updated on January 20, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कपिलो निवासी अब्दुल शकूर पिता हबीब मियां उम्र लगभग 30 वर्ष बीते 2 जनवरी से उड़ीसा के भुनेश्वर से लापता है, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिजनों में किसी अनहोनी की आशंका से डर बना हुआ है।

इस बीच लापता युवक की पत्नी आशिया खातून ने बताया कि मेरा पति उड़ीसा के भुनेश्वर शहर के पातरु पाड़ा में रहकर रोजगार कर अपना और अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था, अचानक बीते 2 जनवरी से लापता हो गया। इसके बाद वहां के करीबी थाना में आवेदन भी दिया गया है; परंतु अभी तक कोई खबर नहीं है।
