नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष (ग्रा.) महेंद्र वर्मा का सियाटांड़ में हुआ भव्य स्वागत
Last Updated on January 12, 2026 by Gopi Krishna Verma

नवडीहा। सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार वर्मा(ग्रा.) के लिए नवडीहा ओपी क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहे पर स्वागत समारोह आयोजन किया गया। इसके पहले जिलाध्यक्ष ने फुलवरिया थान में जाकर माथा टेका। इसके बाद ओपी क्षेत्र के गादी खुर्द सिमाना के मुंगो नदी से नवडीहा, सियाटांड़ तक विशाल मोटरसाइकिल रैली आयोजित की गई। जिसमें चार सौ से अधिक मोटरसाइकिल शामिल हुए।

सियाटांड़ से समापन पर आयोजित सभा में पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव दूबे ने कहा कि महेंद्र वर्मा को उनके कार्य को देखते हुए पार्टी ने सम्मान दिया है। पूरे विश्व में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें एक सामान्य कार्यकर्ता पार्टी के शीर्ष तक पहुंच सकता है।
सभा को विनय सिंह, मंडल अध्यक्ष सुधीर वर्मा, जिप सदस्य संजय हजरा, सांसद प्रतिनिधि धनेश्वर वर्मा आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान दीनदयाल वर्मा, सचिन वर्मा, मंटु राय, सत्यदेव राय, मंटु तिवारी, वासुदेव दास उर्फ़ शैलेश दास, सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
