विधायक नागेन्द्र महतो ने झरखी में बराकर नदी पर बन रहे पुल का किया औचक निरीक्षण
Last Updated on January 12, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम झरखी में स्थित बराकर नदी पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने की शिकायत स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो से की गई थी।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विधायक श्री महतो ने स्वयं निर्माण स्थल पर पहुंच कर कार्य एवं निर्माण की गुणवत्ता का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी को कार्य में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि पुल निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप ही पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन मिल सके। इस दौरान भाजपा के नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।
