पूर्व मुखिया प्रेमचंद प्रसाद कुशवाहा को मातृशोक, 85 वर्ष की आयु में लिया अंतिम श्वास

0

Last Updated on January 9, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। शुक्रवार की सुबह बरमसिया पंचायत के पूर्व मुखिया सह भाजपा नेता प्रेमचंद प्रसाद कुशवाहा के माता का हृदय गति रुक जाने से 85 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। इस दुःखद घटना से बरमसिया पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।

उनकी माता एक सरल स्वभाव की धार्मिक, संस्कारवान एवं पारिवारिक मूल्यों से परिपूर्ण जीवन जीने वाली महिला थीं। वे अपने स्नेह, त्याग और मार्गदर्शन के लिए जानी जाती थीं। परिवार ही नहीं, बल्कि समाज में भी उनका विशेष सम्मान था।वे अपने पीछे चार पुत्रों समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

दिवंगत आत्मा का अंतिम संस्कार उनके पैतृक निवास झांझ में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। अंतिम संस्कार में क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति, पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने नम आँखों से उन्हें अंतिम विदाई दी और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *