रंजीत राय महानगर जिला अध्यक्ष व महेंद्र वर्मा ग्रामीण भाजपा जिला अध्यक्ष बने, कार्यकर्ताओं में हर्ष

0

Last Updated on January 9, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। भारतीय जनता पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पार्टी ने ग्रामीण जिला अध्यक्ष पद पर महेंद्र वर्मा एवं महानगर जिला अध्यक्ष पद पर रंजित राय को नियुक्त किया है। दोनों नेताओं के जिला अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महेंद्र वर्मा और रंजित राय को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और भाजपा की नीतियों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में गति आएगी।

नव नियुक्त जिला अध्यक्षों को लेकर कार्यकर्ताओं में यह पूर्ण विश्वास है कि वे संगठनात्मक अनुशासन, समन्वय और जनसंपर्क को और बेहतर करेंगे। साथ ही आगामी चुनावों एवं जनआंदोलनों में पार्टी को मजबूती के साथ आगे बढ़ाएंगे।

दोनों जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को भाजपा संगठन के लिए सकारात्मक और दूरदर्शी निर्णय बताया जा रहा है। इधर आधिकारिक घोषणा आज भाजपा कार्यलय में की जाएगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *