भुपतडीह में फायरिंग मामले में कई अपराधी गिरफ्तार, एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी

Last Updated on January 6, 2026 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। बीते तीन जनवरी को जमुआ के ग्राम भुपतडीह में 05-06 व्यक्तियों द्वारा अवैध हथियार से फायरिंग की घटना की गई, एवं फायरिंग कर भागने के दौरान रामु साव नामक अभियुक्त द्वारा कॉक किया हुआ पिस्टल को कमर में खोंसने के कम में उससे ट्रिगर…

Last Updated on January 6, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। बीते तीन जनवरी को जमुआ के ग्राम भुपतडीह में 05-06 व्यक्तियों द्वारा अवैध हथियार से फायरिंग की घटना की गई, एवं फायरिंग कर भागने के दौरान रामु साव नामक अभियुक्त द्वारा कॉक किया हुआ पिस्टल को कमर में खोंसने के कम में उससे ट्रिगर दब गया, जिससे उसके जांघ में गोली लग गई, एवं वह बुरी तरह घायल हो गया, जो वर्तमान में SNMMCH, धनबाद में ईलाजरत है। इस संदर्भ में जमुआ थाना कांड सं0-03/2026, दिनांक-04.01.2026, घारा-115(2)/118 (1)/126(2) /109/111(3)/351(2)/3(5) BNS 2023 एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया।

काण्ड के त्वरित अनुसंधान हेतु पुलिस अधीक्षक गिरिडीह द्वारा राजेन्द्र प्रसाद, अनु०पु०पदा० खोरीमहुआ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, उक्त टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक-05.01.2026 को रात्रि 23:10 बजे गुप्त सुचना के आधार पर ग्राम जरूवाडीह के नजदीक जंगल में छापामारी किया गया। इस दौरान जोरासांख-डबरसैनी रोड़ के किनारे जंगल में एक सेन्ट्रो गाड़ी का लाईट जल रहा था एवं कुछ व्यक्ति कार में बैठे दिखाई दे रहे थे, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से घेराबंदी कर कार से बाहर निकाल कर सभी 05 अभियुक्तों से पुछ-ताछ एवं तलाशी के कम में 1. विजय साव नामक युवक के पास से एक लोडेड देशी पिस्टल के मैगजीन में 03 जिंदा कारतुस 2. संजय कुमार उर्फ संजय मंडल के पास से 02 जिंदा राउन्ड (कारतुस) 3. अमित कुमार उर्फ अमित वर्मा के पास से एक लोडेड देशी पिस्टल जिसके मैगजीन में 02 जिंदा कारतुस 4. पंकज यादव उर्फ कारू यादव के पास से 03 राउन्ड जिंदा कारतुस 5. नारायण मंडल के पास से 01 खाली मैगजीन एवं 10 राउन्ड जिंदा कारतूस बरामद किया गया, जिसे विधिवत जप्ती-सूची बनाकर जप्त किया गया। इसके अतिरिक्त एक अन्य अभियुक्त 6. राज कुमार मंडल, को भी पकड़ा गया, पुछ-ताछ करने पर पता चला कि इसके द्वारा इन सभी को हथियार मुहैया कराया जाता था। तत्पश्चात् अभियुक्त विजय साव की निशानदेही पर सेन्ट्रो कार नं0-WB06 3189 के डैश बोर्ड से रामु साय द्वारा घटना में इस्तेमाल किया गया 01 देशी पिस्टल एवं मैगजीन में 03 जिंदा कारतुस बरामद हुआ, जिसे विधिवत जप्त कर जमुआ थाना कांड सं0-04/2026, दिनांक 06.01.2026, धारा-25 (1-B) (a)/26/35 शस्त्र अधि० दर्ज किया गया है। घटना में शामिल सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजी जा रही है।

औऔकांड में गिरफ्तार अभियुक्त

1.रामु साव मिता स्व० दीपु साव ग्राम द्वारपहरी, थाना-जमुआ, जिला-गिरिडीह (SNMMCH, धनबाद में ईलाजरत) 2. विजय साव पिता महेन्द्र साव सा० द्वारपहरी, थाना-बिरनी (भरकट्टा ओ०पी०) जिला-गिरिडीह 3. संजय कुमार उर्फ संजय मंडल पिता स्व० मेघलाल मंडल सा०-द्वारपहरी, थाना-बिरनी (भरकट्टाओ०पी०), जिला-गिरिडीह 4. पंकज यादव उर्फ कारू यादव पिता सुखदेव यादव सा० द्वारपहरी, थाना-बिरनी (भरकट्टा ओ०पी०), जिला-गिरिडीह 5. अमित कुमार उर्फ अमित वर्मा पिता छोटु प्रसाद वर्मा सा०-जोरासांख, थाना-जमुआ, जिला-गिरिडीह 6. नारायण मंडल पिता बिहारी मंडल ग्राम कुसुम्भा, थाना मुफ्फसिल, जिला-गिरिडीह 7. राज कुमार मंडल पिता साधु मंडल सा०-गपैय, थाना-मुफ्फसिल, जिला-गिरिडीह

जब्त सामग्रियों की विवरणी

-1. देशी पिस्टल 032. जिंदा कारतुस 233. मैगजीन – 044. घटना में प्रयुक्त सेन्ट्रो कार (पंजीयन सं०-WB06 3189)5. मोटरसाईकिल

छापामारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी / कर्मी

1. श्री प्रदीप कुमार दास, पुलिस निरीक्षक, जमुआ अंचल, गिरिडीह। 2. पु०अ०नि० विभुति देव, थाना प्रभारी, जमुआ थाना 3. पु०अ०नि० राजीव कुमार, थाना प्रभारी, पचम्बा थाना। 4. पु०अ०नि० अमन कुमार, प्रभारी भरकट्टा ओ०पी०। 5. पु०अ०नि० दीपक कुमार, प्रभारी नवडीहा ओ०पी०। 6. पु०अ०नि० रोहित कुमार सिंह, जमुआ थाना। 7. स०अ०नि० वेद प्रकाश पाण्डेय, जमुआ थाना। 8. स०अ०नि० सुमित कुमार सिंह, जमुआ थाना। 9. आरक्षी 1268 जोधन कुमार, तकनीकी शाखा। 10. आरक्षी 523 राजेश गोप, तकनीकी शाखा। 11. आरक्षी संदीप करमाली, जमुआ थाना। 12. आरक्षी दिनेश यादव, जमुआ थाना। 13. दिग्वार टेकलाल प्रसाद वर्मा, जमुआ थाना।

अपराधिक इतिहास

रामु साव पिता स्व० दीपु साव ग्राम द्वारपहरी, थाना-जमुआ, जिला-गिरिडीह-1. जमुआ थाना कांड सं0-180/05, दि0-07.10.05 धारा-392 भा०द०वि० ।

2. जमुआ थाना कांड सं0-32/05, दि०-27.02.05 धारा-395 भा०द०वि० ।3. जमुआ थाना कांड सं0-56/07, दि०-15.03.07 धारा-395 भा०द०वि०।4. जमुआ थाना कांड सं0-212/11, दि०-08.09.11 धारा-302/23 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट।5. जमुआ थाना कांड सं0-03/2026, दिनांक-04.101.2026, घारा-115(2)/118(1)/126(2)/109/111(3)/351(2) /3(5) BNS 2023 एवं 27 आर्म्स एक्ट6. जमुआ थाना कांड सं0-04/2026, दिनांक-06.01.2026, धारा-25 (1-B) (a)/26/35 शस्त्र अधि० ।

विजय साव पिता महेन्द्र साव सा० द्वारपहरी, थाना-बिरनी (भरकट्टा ओ०पी०) जिला-गिरिडीहः-1. बिरनी थाना कांड सं0-168/24, दि0-29.09.24 धारा-191 (2)/191(3)/303(2)/115(2)/118(1)/324 (4) बी०एन०एस०2. जमुआ थाना कांड सं0-49/24, दि०-22.02.24 धारा-341/342/323/34 भा०द०वि० ।3. जमुआ थाना कांड सं0-316/25, दि0-11.12.25 धारा-191(2)/191(3)/115(2)/329(4)/305(ए)/351(2) / 126(2) बी०एन०एस०4. जमुआ थाना कांड सं0-03/2026, दिनांक-04.101.2026, धारा-115 (2)/118(1)/126(2)/109/111(3)/351(2) /3(5) BNS 2023 एवं 27 आर्म्स एक्ट।5. जमुआ थाना कांड सं0-04/2026, दिनांक-06.01.2026, धारा-25(1-B) (a)/26/35 शस्त्र अधि० ।अमित कुमार उर्फ अमित वर्मा पिता छोटु प्रसाद वर्मा सा०-जोरासांख, थाना-जमुआ,जिला-गिरिडीहः-1. बिरनी थाना कांड सं0-320/20, धारा-272/273/284/34 भा०द०वि० एवं 47ए० उत्त्पाद अधि०।2. जमुआ थाना कांड सं0-03/2026, दिनांक-04.101.2026, चारा-115(2)/118(1)/126(2)/109/111(3)/351(2) /3(5) BNS 2023 एवं 27 आर्म्स एक्ट3. जमुआ थाना कांड सं0-04/2026, दिनांक-06.01.2026, धारा-25(1-B) (a)/26/35 शस्त्र अधि० ।राज कुमार मंडल पिता साधु मंडल सा०-गपैय, थाना-मुफ्फसिल, जिला-गिरिडीहः-1. अहिल्यापुर थाना कांड सं0-173/07, दि०-04.09.07 धारा-379/414/413 भा०द०वि० एवं 47ए० उत्पाद अधि० ।2. जमुआ थाना कांड सं0-04/2026, दिनांक 06.01.2026, धारा-25 (1-B) (a)/26/35 शस्त्र अधि० ।पंकज यादव उर्फ कारू यादव पिता सुखदेव यादव सा०-द्वारपहरी, थाना-बिरनी (भरकट्टा ओ०पी०), जिला-गिरिडीहः-1. जमुआ थाना कांड सं0-03/2026, दिनांक-04.101.2026, धारा-115(2)/118(1)/126(2)/109/111(3)/351(2) /3(5) BNS 2023 एवं 27 आर्म्स एक्ट2. जमुआ थाना कांड सं0-04/2026, दिनांक-06.01.2026, धारा-25(1-8) (a)/26/35 शस्त्र अधि० ।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed