कल जिले के इन पंचायतों में होगा ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन, देखें कहीं आपके पंचायत में तो नहीं
Last Updated on November 20, 2025 by Gopi Krishna Verma
आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के जरिए जनता से सीधा संवाद स्थापित कर आमजनों के शिकायतों एवं समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा: डीसी

गिरिडीह। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी कार्यक्रम “आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम ग्रामीणों के विकास का सूत्रधार बन गया है। यहां ग्रामीण को सीधे लाभ मिलने के साथ-साथ योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल जा रहा है। सरकार व जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि जिले के वंचित लाभुकों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्म निर्भर बनाया जा सके। इसी के निमित्त दिनांक 21.11.25 को गिरिडीह जिले के विभिन्न पंचायतों में आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित किए जाएंगे। जहां आमजनों की शिकायतों और समस्याओं का ऑन द स्पॉट निराकरण किया जायेगा। साथ ही ग्रामीणों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ दिया जायेगा।

दिनांक 21.11.25 को गिरिडीह जिले के विभिन्न पंचायतों में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित किए जाएंगे…
- गिरिडीह प्रखंड के पतरोडीह पंचायत।
- बेंगाबाद प्रखंड के बदवारा पंचायत।
- गांडेय प्रखंड के बड़कीटॉड पंचायत।
- पीरटाड़ प्रखंड के बदगांवा पंचायत।
- डुमरी प्रखंड के ससारखो और नागाबाद पंचायत।
- बगोदर प्रखंड के दोनदलो पंचायत।
- सरिया प्रखंड के कुसमाडीह पंचायत।
- बिरनी प्रखंड के पड़रिया पंचायत।
- धनवार प्रखंड के परसन और कैलाढाब पंचायत।
- जमुआ प्रखंड के करिहारी और पाण्डेयडीह पंचायत।
- देवरी प्रखंड के ख़तौरी पंचायत।
- तिसरी प्रखंड के थानसिंहडीह पंचायत।
- गांवा प्रखंड के पिहरा पश्चिमी पंचायत।
