गांधी के गिरिडीह आगमन के 100 वर्ष पूर्ण होने पर गिरिडीह कॉलेज में संगोष्ठी आयोजन
Last Updated on October 7, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। मंगलवार को गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह में महात्मा गांधी के गिरिडीह आगमन के 100 वर्ष पूर्ण होने पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अनुज कुमार ने की तथा मंच संचालन प्रो धर्मेन्द्र वर्मा ने किया।
संगोष्ठी में शशिकांत, सुधांशु, कौशल, संस्कार, प्रिया एवं काजल एवं चांदनी प्रवीण एवं अन्य विद्यार्थियों अपने-अपने विचार रखे। अध्यक्षीय भाषण में डॉ कुमार ने कहा कि गांधी जी का गिरिडीह आगमन के 100वर्ष को लेकर गिरिडीह का प्रत्येक वर्ग आज बहुत उत्साहित हैं तथा गांधी के आदर्शों को यदि आज के युवा अपना आदर्श बना ले तो उनका सर्वांगीण विकास होगा। हम सभी गांधी जी की परिकल्पना का भारत जरूर बनाने में सफल होंगे।
धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर डी के वर्मा किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में हीरा लाल, सिरिल, मिश्रा का योगदान रहा तथा इस संगोष्ठी में बीएड एवं स्नातक के विद्यार्थी के साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित थे।