कांग्रेस ने चलाया ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान
Last Updated on October 6, 2025 by Gopi Krishna Verma
झारखंड से 25 लाख हस्ताक्षर भेजा जाएगा दिल्ली

गिरिडीह। कांग्रेस की गिरिडीह जिला इकाई ने केंद्र सरकार के खिलाफ ज़ोरदार ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस अभियान में पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और केंद्र सरकार की नीतियों के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया।
इस अभियान में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश विशेष रूप से शामिल हुए झारखंड के सह प्रभारी बेला प्रसाद मौजूद रहे ।इस दौरान पत्रकारों को प्रदेश अध्यक्ष केसव महतो कमलेश ने बताया कि हमारे राहुल गांधी ने वोट चोरी का पर्दाफाश किया है लोकतंत्र उर समाज के लिए वोट चोरी रोकना बहुत ज़रूरी है। सिडब्लूसी की बैठक में निर्णय लिया गया है। झारखंड से 25 लाख हस्ताक्षर दिल्ली भेजेंगे और देश भर में 5 करोड़ हस्ताक्षर कर महामहिम को सौपा जाएगा। वहीं उन्होंने कहा निगम चुनाव को लेकर पार्टी व हमारे कार्यकर्ता तैयार है। बिहार चुनाव पर उन्होंने कहा कि इस बार महागठबंधन बिहार में सरकार बनाएगी वही 30 ओकटुबर से सभी पंचायत नगर व जिला अध्यक्ष की ट्रेनिंग वर्कशॉप आयोजन किया जाएगा।
नेताओ ने हस्ताक्षर कर अभियान की शुरुआत की और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश केडिया और धनंजय सिंह अशोक विश्वकर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे।