गिरिडीह: मारपीट में शिक्षक कार्तिक वर्मा गंभीर रूप से घायल
Last Updated on September 13, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। शनिवार सुबह को शहरी क्षेत्र के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पटेलनगर, सिहोडीह में सफाई को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। धीरे-धीरे विवाद मारपीट में बदल गई। जिसके बाद दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए।
मारपीट में शिक्षक कार्तिक वर्मा गंभीर रुप से घायल
घायलों में प्रथम पक्ष से शिक्षक कार्तिक प्रसाद वर्मा गंभीर रूप से ज़ख्मी हैं। उनका इलाज सदर अस्पताल, गिरिडीह में चल रहा है। उन्होंने कहा कि उनके पड़ोसी से सफाई को लेकर अक्सर विवाद होता है। उनका आरोप है कि सेवानिवृत्त फौजी सुबोध कुमार, उनकी पत्नी कल्याणी देवी और बेटे मोनू कुमार व परशु कुमार ने उनके घर में घुसकर हमला किया। इस दौरान उनकी पत्नी नूतन वर्मा के साथ भी हाथापाई की गई।

दूसरे पक्ष के रिटायर्ड फौजी सुबोध कुमार ने बताया कि विवाद उनकी पत्नी कल्याणी और नूतन वर्मा के बीच शुरू हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्तिक और नूतन ने कल्याणी को घर में खींचकर मारपीट की। जब वे ओर उनके बेटे बचाने आए तो उन पर भी पत्थर फेंके गए।
कुशवाहा संघ ने जताया नाराजगी
मारपीट की घटना में घायल हुए शिक्षक कार्तिक वर्मा पर कुशवाहा संघ ने विरोध जताते हुए प्रशासन से दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग कि है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन किया जा सकता है।

आवेदन के आधार पर होगी कार्रवाई: थाना प्रभारी मुफ्फसिल
मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम सदर अस्पताल पहुंची। दोनों पक्षों से आवेदन मिला है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।