Last Updated on June 6, 2025 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। गिरिडीह से झारखंड धाम वाया गांधी चौक तारा को जोड़ने वाली सड़क पर करमा नदी पर बन रहे पुल में संवेदक के द्वारा घटिया बालू एवं सीमेंट की मात्रा का कम प्रयोग की शिकायत के बाद शुक्रवार को स्क्रुटनी इंजिनियर भोला राम, एवं कनीय अभियंता विजेंद्र कुमार कार्य स्थल पर जांच के लिए पहुंचे, इस दौरान जांचोपरांत कई अनियमितता को पाया गया।

इस बीच भोला राम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि अब इस बालू का प्रयोग पुल निर्माण में नहीं किया जाएगा साथ हीं सीमेंट को मिक्सचर मशीन में डालते समय मुंशी के द्वारा सीमेंट बोरी की गिनती करते हुए वीडियो बना कर मेरे मोबाइल पर व्हाट्सएप करना होगा। वहीं काम में लापरवाही को देखते हुए संवेदक को सख्त हिदायत दिया कि प्रदीप यादव समेत दोनों मुंशियों को काम पर हटाया जाए, इसके बाद आगे का कार्य कनीय अभियंता की उपस्थिति में करवाया जाएगा। आपको बता दें कि काम में लापरवाही को देखते हुए ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया था बावजूद मुंशी ने रातों रात पुल के स्लैब की ढलाई कर दिया था।

मौके पर सलीम अंसारी, कुर्बान अंसारी, अनवर अंसारी, मजहर अंसारी, सिराज अंसारी, मुबारक अंसारी, असलम अंसारी, सिकंदर अंसारी समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।




