जितेंद्र कुमार को बनाया गया सामाजिक संस्था आर्ट ऑफ गिविंग झारखंड का ब्रांड एंबेसडर

Last Updated on May 29, 2025 by Gopi Krishna Verma बिरनी। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम झांझ निवासी शिक्षक नागेश्वर प्रसाद के पुत्र जितेन्द्र कुमार को सामाजिक संस्था आर्ट ऑफ गिविंग का झारखंड राज्य का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। इस बीच ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त होते हीं जितेन्द्र कुमार ने बताया कि…

Last Updated on May 29, 2025 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम झांझ निवासी शिक्षक नागेश्वर प्रसाद के पुत्र जितेन्द्र कुमार को सामाजिक संस्था आर्ट ऑफ गिविंग का झारखंड राज्य का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। इस बीच ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त होते हीं जितेन्द्र कुमार ने बताया कि आर्ट ऑफ गिविंग ने जो हमें जिम्मेदारी सौंपी है उस पर मैं सौ फीसदी खरा उतरने की कोशिश करूंगा। इस संस्था की स्थापना डॉ. अच्युत सामंत के द्वारा 17 मई 2013 को किया गया था।

इसके वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष देश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। इस वर्ष का थीम “नेबरगुड: पड़ोस में अच्छाई लाना” है, जिसका उद्देश्य सेवा, करुणा और मूल्यों के माध्यम से समाज में दया और सहानुभूति का प्रसार करना है।

आपको बता दें कि जितेन्द्र ने अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त करने के साथ हीं साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए हमेशा से काम किया है। एनएसएस, प्रयास पहल, समेत विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और एनजीओ के साथ जुड़कर मतदाता जागरूकता अभियान, निःशुल्क शिक्षा, केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को आम लोगों के बीच लाना और जागरूक करने का काम करता रहा है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति निरंतर खड़े रहने वाला जितेंद्र, स्वयं से सैकड़ों से अधिक पौधारोपण कर दूसरों को प्रेरित करता रहा है।जितेन्द्र कुमार अंतर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय युवा महोत्सव में मेडल की हैट्रिक लगा चुके हैं और झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व संसद भवन, नई दिल्ली में कर चुके हैं। साथ ही देश के आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुलाकात कर देश के आदर्श युवा के रूप में विकसित भारत 2047 कार्यक्रम में अपना विचार साझा कर चुका है।

महामहिम राज्यपाल झारखंड संतोष गंगवार, भारत सरकार में महिला एवं बाल विकास विभाग की केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, कुलपति रांची विश्वविद्यालय डॉ अजीत कुमार सिन्हा, एनएचआरसीसीबी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रणधीर कुमार समेत अन्य शिक्षाविद भी जितेन्द्र के हौसले की अफजाई समय समय पर करते रहे हैं।

जितेन्द्र कुमार ने बताया कि वह अच्छी शिक्षा लेने, समाज के लिए अच्छा काम करने और अपनी कला का प्रदर्शन करने को मूल मंत्र मानते हैं और चाहते हैं कि प्रत्येक व्यक्ति इसका पालन करे। वह ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को आधुनिक युग में शामिल करने के लिए मुफ्त में कंप्यूटर शिक्षा दे रहे हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं।

आर्ट ऑफ गिविंग झारखंड के ब्रांड एंबेसडर के रूप में जितेन्द्र कुमार की नियुक्ति उनके उत्कृष्ट कार्यों और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के कारण की गई है। आर्ट ऑफ गिविंग को समन्वय कर रहे श्री पुनीत प्रधान ने कहा कि हमें उम्मीद है कि उनकी प्रेरणादायक यात्रा और उत्कृष्ट कार्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद करेंगे।

About Author

About the Author

Sunil Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports