सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता देवनाथ राणा समेत चार लोग घायल
Last Updated on May 21, 2025 by Gopi Krishna Verma
विधायक नागेंद्र महतो तुरंत सदर अस्पताल पहुंच कर घायलों का जाना हालचाल

बिरनी। बुधवार की सुबह घर से गिरिडीह जाने के क्रम में भाजपा जिला मंत्री सह सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा, बिरनी मंडल अध्यक्ष श्री राजदेव साव, लक्ष्मण दास एवं मनोज चंद्रवंशी का गिरिडीह जाने के क्रम में कोवाड कोडरमा मुख्य पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र ग्राम बाघमारा के समीप एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप घायल से हो गए।
जिसकी सूचना मिलते हीं स्थानीय जिप सदस्य सूरज सुमन ने तत्काल घायलों को सदर अस्पताल गिरिडीह पहुंचाया, जहां चारों घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं सूचना मिलते हीं भरकट्टा एवं मुफस्सिल थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच चुकी थी।
इधर घटना की जानकारी मिलते हीं बगोदर विधायक नागेंद्र महतो सदर अस्पताल गिरिडीह पहुंचकर सभी घायलों का हालचाल जाना साथ ही सिविल सर्जन गिरिडीह से बात कर सभी घायलों के समुचित ईलाज का निर्देश दिया।