GOOD NEWS: राजधानी रांची के सदर अस्पताल के बाद गिरिडीह सदर को मिला रक्त केंद्र संचालन लाइसेंस

Last Updated on April 18, 2025 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन, भारत सरकार के द्वारा ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट सदर अस्पताल, गिरिडीह को रक्त केंद्र संचालन के लिए लाइसेंस प्रदान किया गया है। सदर अस्पताल रांची के बाद गिरिडीह दूसरा जिला है, जिसे रक्त केंद्र संचालन के लिए लाइसेंस प्रदान…

Last Updated on April 18, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन, भारत सरकार के द्वारा ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट सदर अस्पताल, गिरिडीह को रक्त केंद्र संचालन के लिए लाइसेंस प्रदान किया गया है। सदर अस्पताल रांची के बाद गिरिडीह दूसरा जिला है, जिसे रक्त केंद्र संचालन के लिए लाइसेंस प्रदान किया गया है।

गौरतलब है कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सदर अस्पताल, गिरिडीह में अवस्थित ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट सक्रिय है। जिससे सदर अस्पताल में 1000 यूनिट ब्लड संधारण की क्षमता हो गई है।इस नई सुविधा के जरिए रक्त के विभिन्न घटकों को जरूरतमंद मरीजों को सही समय पर उपलब्ध कराया जाता है। Blood Centre में सेपरेशन युनिट की महत्वपूर्ण भूमिका है। ब्लड सेपरेशन युनिट एक ऐसी तकनीक है जो Whole Blood को RBC, Platelets, Plasma जैसे घटकों में अलग करती है। ये घटक विभिन्न चिकित्सा स्थितियों के लिये इस्तेमाल किया जाता है।

सेपरेशन युनिट के द्वारा एक ही रक्तदान से कई रोगियों की मदद की जा सकती है। यह युनिट रक्त की उपल्बधता में वृद्धि करने रोगियों की विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुसार उपचार प्रदान करने और रक्त से संबंधित बिमारीयों के इलाज के लिये नये तरीके खोजने में मदद करती है। खासतौर पर थैलेसीमिया और गंभीर बीमारियों से ग्रसित बच्चों और मरीजों को इससे बड़ा लाभ मिलेगा। इसके अलावा गिरिडीह जिले में खून की कमी से किसी की मौत न हो, जिला प्रशासन इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इस ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। इससे रक्त संग्रह भी अधिक समय के लिए हो सकेगा। ऐसे में जिले में गर्भवती महिलाओं समेत दुर्घटना में जख्मी होने वाले व थैलीसीमिया के मरीजों को जान बचाने के लिए रक्त की आवश्यकता होती है। ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट के माध्यम से आवश्यकता के अनुरूप व्यक्ति को उसके कंपोनेंट के अनुसार रक्त मुहैया कराया जा सकेगा।

गिरिडीह जिला स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है। उपायुक्त, गिरिडीह नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि मरीजों को बेहतर और समय पर उपयुक्त स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करना ही हमारी प्राथमिकता है। जिले में ब्लड की कमी न हो इस हेतु ब्लॉक एवं जिला स्तर पर समय समय पर कैंप लगाए जाते हैं। इसी क्रम दिनांक 19/04/25 दिन शनिवार को समाहरणालय प्रांगण में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया है। इच्छुक व्यक्ति रक्त दान कर अपना अहम योगदान दे सकते हैं।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports