बिरनी: चोरी की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि, ग्रामीण स्वयं से रतजग्गा कर अपनी संपत्ति की कर रहे हैं रक्षा

Last Updated on January 28, 2025 by Gopi Krishna Verma बिरनी। पिछले दो माह से बिरनी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। जिसके कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। चोरों के भय से चोंगाखार पंचायत के ग्राम गुरहा के ग्रामीण रतजग्गा कर अपनी संपति और अपने जानमाल…

Last Updated on January 28, 2025 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। पिछले दो माह से बिरनी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। जिसके कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। चोरों के भय से चोंगाखार पंचायत के ग्राम गुरहा के ग्रामीण रतजग्गा कर अपनी संपति और अपने जानमाल की सुरक्षा कर रहे हैं।

आपको बता दें कि इसी गांव में बीते 7 जनवरी की रात को चोरों ने कुल 5 घरों में ताला तोड़कर लगभग 10 से 12 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर गया था। इस बीच ग्राम गुरहा के सक्रिय सदस्य भवानी प्रसाद वर्मा ने बताया कि हमलोग कई दिनों से पाली दर पाली प्रतिदिन रात को पहरा दे रहे हैं ताकि गरीब ग्रामीणों की संपत्ति की सुरक्षा हो सके। साथ हीं उन्होंने रात के पहरेदारी में भरकट्टा ओपी पुलिस का भी योगदान रहा है, जब भी गश्तिदल इधर से गुजरते हैं तब हमलोगों का हौंसला बढ़ा जाते हैं। वहीं पुलिस ने बताई कि ग्रामीणों की सजगता से चोरी और अनेक प्रकार की आपराधिक घटनाओं पर काबू पाया जा सकता है। गुरहा के ग्रामीण खुद से पहरेदारी कर रहे हैं यह अच्छी बात है, जहां तक होगा पुलिस का सहयोग ग्रामीणों के साथ रहेगा।

मौके पर जिसमें मुख्य रूप से इंद्रदेव वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, प्रेमसागर वर्मा, बनवारी वर्मा, द्वारिका महतो, जगदीश महतो समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

About Author

About the Author

Sunil Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports